ANI_HindiNews (@AHindinews) header
ANI_HindiNews (@AHindinews) profile picture

एशियन न्यूज इंटरनेशनल। मल्टी-मीडिया समाचार एजेंसी, सूचना प्लेटफार्मों के लिए कंटेंट: टीवी, इंटरनेट, ब्रॉडबैंड, समाचार पत्र, मोबाइल

Joined November 2019
Photo by ANI_HindiNews (@AHindinews)Photo by ANI_HindiNews (@AHindinews)Photo by ANI_HindiNews (@AHindinews)Photo by ANI_HindiNews (@AHindinews)Photo by ANI_HindiNews (@AHindinews)Photo by ANI_HindiNews (@AHindinews)Photo by ANI_HindiNews (@AHindinews)Photo by ANI_HindiNews (@AHindinews)Photo by ANI_HindiNews (@AHindinews)Photo by ANI_HindiNews (@AHindinews)
दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा करेंगे, जहां वे कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे और शीर्ष अधिकारियों के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
1
1,858
#WATCH मोहाली, पंजाब: पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के लोगों के एक बेहतर भविष्य के लिए संकल्प लिया है। राहुल गांधी ने संगरूर में ऐलान किया था कि इस प्रदेश में ड्रग्स, गैंगस्टर, हत्या और कानून-व्यवस्था को लेकर जनता हिसाब मांग रही है। उसी को जारी रखते हुए हम यात्रा निकाल रहे हैं। आज हम साइकिल यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं...यात्राएं, पदयात्राएं, जन संपर्क और संवाद लगातार करते रहेंगे। ये हमारे अभियान का हिस्सा है।"
2,660
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, "कितने भी बुलडोजर आ जाएं, वे मेरी आवाज़ को दबा नहीं सकते और न ही मेरे संकल्प को तोड़ सकते हैं। मैं 'बंगला विरोधियों' के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। अपनी आखिरी सांस तक मैं न तो पीछे हटूंगा और न ही अपनी जगह से एक इंच भी हिलूंगा।"
#WATCH कोलकाता: पुलिस प्रशासन ने कालीघाट में TMC नेता अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर फुटपाथ पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।
2
3
2,614
#WATCH दिल्ली | CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, AIIMS के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 352 है, जिसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है। (वीडियो सुबह 10:30 बजे की है)
1
3,130
#WATCH दिल्ली | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायु भवन में भारतीय वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन की अध्यक्षता की।
1
2,540
#WATCH रायपुर, छत्तीसगढ़: SIR और मतदाता सूची शुद्धिकरण अभ्यास के प्रारंभ पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "SIR जिस तरीके से होता है वैसे यह भी होता है। नियमित प्रक्रिया है, संवैधानिक प्रक्रिया है। SIR का विरोध करने वालों को मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि यह जो प्रक्रिया चल रही है, यह भी वैसी ही है। इसमें भी मतदाता सूची का पुनरीक्षण होता है। पुनरीक्षण में विलोपन, संशोधन और परिवर्धन, यह तीनों प्रक्रिया होती है...इसलिए यह जो SSR चल रहा है इस पर भी सबको सहयोग के साथ काम करना चाहिए। मतदाता सूची का शुद्धीकरण आवश्यक है, वही यहां हुआ है..."
1
3
2,861
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "कांग्रेस का महिला विरोधी चरित्र एक बार फिर उजागर हुआ है। जिस JNU प्रोफेसर पर छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगे हैं, उन्हें कांग्रेस ने अपनी मणिपुर चुनाव समिति में जगह देकर महिलाओं के सम्मान का मजाक बनाया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी बताएं कि क्या कांग्रेस में महिलाओं के सम्मान से बड़ा राजनीतिक स्वार्थ है?...कांग्रेस का महिला न्याय का ढोंग अब देश के सामने आ चुका है..."
2
3,087
#WATCH किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में लापता हुए 2 SPO के शव बरामद होने पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनिल शर्मा ने कहा, "बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित होने की ओर है। हताश तत्व, हताश आतंकी अभी भी अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देते हैं। कल जिस प्रकार हमारे दो SPO को घने जंगलों में आतंकियों ने अगवा किया है। अभी खबर आई है कि दोनों को शहीद किया गया है। उनके शव भी बरामद हुए हैं। हम भी अभी वहीं जा रहे हैं... जो आतंक लगभग खात्मे की ओर है अभी उनकी मौजूदगी दिख रही है ये हमारे लिए चिंताजनक बात है।"
4
3,357
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच संभावित गठबंधन पर कहा, "इसका कोई मतलब नहीं है और (चुनाव में) इसका कोई असर नहीं पड़ेगा...यह संदेश पूरे प्रदेश और देश में है कि अगर भाजपा को सत्ता से बाहर करने की स्थिति और जनसमर्थन किसी के पास है, तो वो अखिलेश यादव ही हैं...आज प्रदेश की जनता भाजपा के नेताओं के प्रति और योगी सरकार के प्रति भरोसा खो चुकी है...जनता को अब समाजवादी पार्टी पर विश्वास है..."
1
3,354
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी के तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
3,199
देहरादून | राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आज मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
2
5
3,197
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CNH इंडस्ट्रियल के शिलान्यास समारोह में वर्चुअली रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, "जिस प्रदेश के नाम में ही उत्तर है, उसके सामने 2017 के पहले कई प्रश्न थे-पलायन का, उपेक्षा का, पिछड़ेपन का, पहचान का और अराजकता का...प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज उपद्रव से उत्सव प्रदेश बन चुका है। प्रदेश में रूल ऑफ माफिया के स्थान पर कानून का राज स्थापित हुआ है...उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, फियरलेस बिजनेस और ट्रस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ चुका है। आज उसी प्रदेश में देश-विदेश की कंपनियां लाइन लगाकर निवेश कर रही हैं..."
2
3,045
#WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा, "समाजवादी पार्टी, INDIA गठबंधन, PDA को कोई नुकसान नहीं पहुंच सकता। 2024 में जिस तरह से जनता ने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा किया है, वह बहुत मजबूत है, बहुत ताकतवर है...चुनाव के समय में बहुत सी पार्टियां और बहुत से लोग आकर अपनी-अपनी बातें रखते हैं और सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है...जनता बाहर से आए हुए लोगों को इतनी अहमियत नहीं देती है..."
1
3,423
दिल्ली | सोनिया विहार में पुस्ता नंबर 5 के पास एक डंपर ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। एक बच्ची को अस्पताल ले जाया गया है और वह सुरक्षित है: दिल्ली फायर सर्विस
1
3,814
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "समाजवादी पार्टी यह समझ ही नहीं पा रही है कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार आ रही है और अखिलेश यादव 5 प्रतिशत पर ही रहेंगे..."
3,710
#WATCH रांची, झारखंड: JMM नेता मनोज पांडे ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच संभावित गठबंधन पर कहा, "वहां के तमाम भाजपा विरोधी जो जनसमूह हैं, वो सभी PDA के साथ हैं, INDIA गठबंधन के साथ हैं। अब उसमें बिखराव पैदा करने की जो भी कोशिश होगी, उसके पीछे भाजपा होगी। भाजपा को अपने एजेंसियों पर भरोसा है...वो हर ऐसी जगह जाते हैं जहां भाजपा कमजोर होती है और भाजपा द्वारा वहां जाकर वोटों का बंटवारा करने का दायित्व उनको सौंपा जाता है ...इस बार जनता उन्हें सबक सिखाएगी..."
3,371
#WATCH | सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच संभावित गठबंधन पर कहा, "लोकतंत्र में सबको आजादी है, जो अपना गठबंधन कर रहे हैं, वो करें और जो भी होगा हम अपने तरीके से देखेंगे । राजनीति में इन चीज़ों का कोई बहुत बड़ा महत्व नहीं होता है..."
2
1
3
4,418
#WATCH किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ से भाजपा विधायक शगुन परिहार ने किश्तवाड़ में लापता हुए 2 SPO के शव बरामद होने पर कहा, "यह एक बेहद दुखद घटना है। हमारे दो SPO की हत्या कर दी गई है। कल रात उनके लापता होने की सूचना मिली थी और आज सुबह उनके शव बरामद हुए हैं...यह बहुत ही दुखद है। पाकिस्तान अपनी नापाक साजिशों से बाज नहीं आ रहा है...मैं अभी उस इलाके के लिए निकल रही हूं।"
1
5
3,849
फरीदाबाद पार्किंग विवाद में हत्या | एक वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट, जिनकी पुष्टि फरीदाबाद पुलिस ने की है, उनमें आरोपी मोहन शर्मा को परमजीत धनखड़ पर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। घर के बाहर, बुरी तरह से खून बहने के बावजूद, मोहन शर्मा ने परमजीत पर फिर से गोलियां चलाईं। गोली मारने के बाद, मोहन शर्मा ने परमजीत धनखड़ को गालियां दीं और चिल्लाकर कहा, 'दीवाली मुबारक हो'। यह घटना 6 नवंबर को हुई थी।
1
5
3,734
#WATCH कोलकाता: पुलिस प्रशासन ने कालीघाट में TMC नेता अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर फुटपाथ पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।
12
1
165
4,541