राजसमंद जिले के नाथद्वारा में स्थित श्रीनाथजी मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की उपासना एवं पुष्टिमार्गीय परंपरा का अनुपम धाम है। यहां प्रभु के दिव्य दर्शन कर श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति, आत्मिक आनंद एवं असीम भक्ति की अनुभूति करते हैं।
भाजपा के साथ बढ़ेगा विकास,
पंचायती राज चुनाव में खिलेगा कमल! 🪷
कमल का बटन दबाएं, भाजपा को विजयी बनाएं।
वोटर लिस्ट से नाम काटने का कानूनी नियम साफ है कि इसके लिए 'फॉर्म 7' भरना अनिवार्य है। लेकिन नियम कायदों को ताक पर रखकर, कांग्रेस ने बिहार में बिना एक भी फॉर्म भरे सिर्फ एक चिट्ठी लिखकर लाखों नाम काटने की गैर-कानूनी मांग कर दी थी।
जब जनता के अधिकारों पर डाका डालने की बात आती है, तो कांग्रेस हमेशा सबसे आगे होती है।
पोकरण विधायक महंत @PratapPuriJi ने आज पोकरण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छायण में पंचायती राज चुनाव–2026 के निमित्त आयोजित आमसभा को संबोधित कर ग्रामीणों से संवाद किया।
इस दौरान पंचायत समिति नाचना के वार्ड संख्या 8 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती ओम कंवर एवं वार्ड नंबर 7 से श्रीमती मंजू के पक्ष में अधिकाधिक मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री विक्रम सिंह नाचना सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कर्मठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
महिलाओं का सशक्तीकरण ही विकसित राजस्थान की मजबूत नींव है। प्रदेश की हर महिला को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए डबल इंजन सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने आज जैसलमेर जिले के पार्टी के कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती एवं जनसंपर्क सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore ने बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव के निधन के उपरांत आज अलवर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
भारतीय विरासत का नया गौरव: 'युगे युगीन भारत म्यूजियम'! 🏛️
मोदी सरकार ने ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में 'युगे युगीन भारत म्यूजियम' के विकास को मंजूरी दी है, जो भारत की सभ्यता, विविधता और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाएगा। ₹3,230 करोड़ की लागत से 2026-27 से 2030-31 तक विकसित होने वाली यह परियोजना ऐतिहासिक इमारतों की मूल वास्तुकला को संरक्षित रखते हुए उन्हें नई पहचान देगी।
#CabinetDecisions
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने भाई दूज के पावन पर्व पर आज जैसलमेर के तनोट में मातृभूमि की रक्षा में समर्पित @BSF_India के वीर जवानों के साथ यह त्योहार मनाया तथा स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के अविस्मरणीय पल साझा किए।
देश की सीमाओं की सुरक्षा में विषम परिस्थितियों के बीच भी अडिग रहने वाले हमारे वीर जवान राष्ट्र की शक्ति और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। अपनों से दूर रहकर मातृभूमि की सेवा में समर्पित इन रणबांकुरों का त्याग, साहस और राष्ट्रनिष्ठा प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व एवं प्रेरणा का स्रोत है। भाई दूज का यह पावन पर्व उनके प्रति स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है।
खुशहाल किसान, समृद्ध राष्ट्र! 🚜🌾
मोदी सरकार ने रबी सत्र 2026-27 के लिए P&K उर्वरकों पर NBS दरों को स्वीकृति दे दी है।
किसानों को किफायती दामों पर खाद उपलब्ध कराने के लिए ₹62,370.02 करोड़ के खर्च का अनुमान है, जिससे देश के अन्नदाताओं को सुगम और निर्बाध उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
अन्नदाताओं के कल्याण और देश की कृषि को सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम!
#CabinetDecisions
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने आज जैसलमेर में @BSF_India के वीर जवानों से आत्मीय भेंट की तथा विजय स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा में हर चुनौती के सामने चट्टान की भाँति अडिग रहने वाले हमारे वीर जवान अदम्य साहस, अतुलनीय शौर्य और अटूट राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक हैं। उनका पराक्रम देश की सुरक्षा का अटूट विश्वास और राष्ट्र के गौरव का आधार है। मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण एवं सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यपथ पर निष्ठापूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने आज जैसलमेर स्थित परम श्रद्धा एवं आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध श्री तनोट माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री @madandilawar ने आज खैरथल-तिजारा जिला परिषद के चौथे चरण के चुनाव के अंतर्गत वार्ड संख्या 2 से भाजपा प्रत्याशी श्री इंद्रजीत यादव के समर्थन में मुंडावर ब्लॉक के लामचपुर गाँव में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनअपेक्षाओं एवं स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए उपस्थित जनसमूह से आत्मीय संवाद किया तथा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की।
वाह रे कांग्रेस और गांधी-नेहरू परिवार की राजनीति!
खुद के परिवार के लिए शाही ठाठ-बाट, लेकिन गांव के गरीबों को पीने का पानी तक नसीब नहीं… गरीबों के नाम पर नारे और विकास के वादे, लेकिन सुख-सुविधाएं सिर्फ एक परिवार के लिए!
सुनिए, राजीव गांधी का वो बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि गांव के लोग पीने का पानी चाहते ही नहीं हैं...⬇️
LIVE : भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रेस कांफ्रेंस। xitter.twitterapi.xyz/i/broadcasts/2kElbrvmW…
संसद में बहस से भागना और बाहर 'डिबेट-डिबेट' चिल्लाना, यही है राहुल गांधी की राजनीति का विरोधाभास! 🎭
सदन में चर्चा की बारी आए तो वॉकआउट, बाहर कैमरों के सामने विक्टिम कार्ड… बहस से बचने का यह दोहरा रवैया अब जनता समझ चुकी है!
किसानों को मिलेगा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक पद्धतियों का प्रशिक्षण!
किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में समय-समय पर कृषि प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में किसानों को उन्नत बीजों के चयन, मृदा परीक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग, फसल रोगों की रोकथाम एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही, कृषि विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों के सहयोग से स्थानीय मिट्टी और जलवायु के अनुकूल फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे खेती अधिक उन्नत एवं लाभकारी बन सके।
#विकसित_ग्राम_समृद्ध_राजस्थान
बिना सबूत के आरोप लगाना सिर्फ राजनीतिक बचकानापन है! 📉
राहुल गांधी का वोट चोरी का राग सिर्फ बयानों और सियासत तक सीमित है। चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट के सामने ठोस सबूत या हलफनामा पेश करने की बारी आई, तो सारे दावे हवा हो गए।
हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ना और जनता को सिर्फ feelings के सहारे बरगलाना कांग्रेस का पुराना ड्रामा रहा है।
सोनिया गांधी जी की जो किताब आई है, उसमें उन्होंने सिखों के कत्लेआम के मामले में अपने परिवार को Self Clean Chit देने की कोशिश की है।
किताब में उन्होंने लिखा है कि 31 अक्टूबर की रात को राजीव गांधी ने आर्मी चीफ जनरल वैद्य से कहा कि सेना को बुलाया जाए। इस पर जनरल वैद्य ने खुद यह फैसला लिया कि दिल्ली के आसपास जो सेना तैनात है, वह सिख रेजिमेंट है, इसलिए सिख सेना को नहीं बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने दिल्ली से दूर देहरादून और अन्य जगहों से सेना को बुलाया।
सोनिया गांधी के अनुसार, यह जनरल वैद्य का अपना निर्णय था और सेना के आने में देरी होने के कारण ही उसकी तैनाती में विलंब हुआ।
यह दावा वास्तविक तथ्यों के बिल्कुल खिलाफ है। पहली बात तो यह है कि मिश्रा आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात और 1 नवंबर की सुबह दिल्ली में 6,100 सैनिक उपलब्ध थे, मगर उन्हें समय पर तैनात नहीं किया गया। आयोग ने यह भी लिखा है कि यदि इनमें से 5,000 सैनिकों को 1 नवंबर की सुबह दिल्ली की सड़कों पर मार्च करवाया जाता, तो कम से कम 2,000 सिखों की जान बचाई जा सकती थी।
मिश्रा आयोग और नानावती आयोग, दोनों ने अपनी रिपोर्टों में यही बात लिखी है।
जनरल वैद्य ने भी अपना बयान दिया और कहा कि उन्होंने कहीं नहीं कहा कि राजीव गांधी या प्रधानमंत्री ने उन्हें ऐसा करने को कहा था।
मिश्रा आयोग का कहना है कि भले ही राजीव गांधी ने जनरल वैद्य को सतर्क कर दिया हो, लेकिन सेना प्रमुख का काम केवल सेना को जुटाकर रखना होता है, जबकि सेना को बुलाकर मैदान में तैनात करने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होती है। प्रशासनिक तंत्र ने न तो सेना को समय पर बुलाया और न ही उसकी तैनाती की।
राजीव गांधी उस समय देश के प्रधानमंत्री थे। अगर वे खुद इसके लिए प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं थे, तो सिखों के इन कातिलों को शरण देने वालों और 1 नवंबर की सुबह दिल्ली में मौजूद सेना को सक्रिय न करने वालों के खिलाफ उन्होंने क्या कार्रवाई की?
इसके विपरीत, राजीव गांधी ने अपनी पहली जनसभा में यह बयान दिया था कि, 'जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती थोड़ी हिलती है।' इस तरह उन्होंने पूरे नरसंहार को सही ठहराने की कोशिश की।
सोनिया गांधी द्वारा अपनी पुस्तक में राजीव गांधी और अपने परिवार को इस मामले में क्लीन चिट देना आधिकारिक रिकॉर्ड के पूरी तरह खिलाफ और एक सफेद झूठ है।
- सरदार @hsphoolka































