Commissioner Banda (@Commbanda1997) header
Commissioner Banda (@Commbanda1997) profile picture
Joined February 2025
आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री अजीत कुमार द्वारा दिनांक 16 फरवरी, 2026 को जनपद महोबा में प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय रिवई सुनैचा एवं उचित दर की दुकान रिवई सुनैचा का औचक निरीक्षण किया गया।
10
340
प्रशासन जनता के प्रति पूर्णतः सजग, संवेदनशील एवं समर्पित है। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
1
5
251
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पारदर्शी सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।
3
180
उचित दर की दुकान रिवई सुनैचा के निरीक्षण में दुकानदार के स्थान पर अन्य व्यक्ति उपस्थित मिला। ग्रामीणों ने शिकायत की कि राशन के साथ चाय पत्ती, निरमा एवं साबुन खरीदने हेतु बाध्य किया जाता है। DSO महोबा को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
1
138
विद्यालय के अध्यापक श्री अनिल कुमार एवं श्री अनुज प्रताप सिंह बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। आयुक्त ने दोनों का वेतन तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध करने एवं BSA महोबा से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
106
उच्च प्राथमिक विद्यालय रिवई सुनैचा में कक्षा-4 में शिक्षण कार्य संचालित था, किंतु उपलब्ध डिजिटल बोर्ड/प्रोजेक्टर प्लास्टिक कवर से ढका पाया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि आधुनिक संसाधनों का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
1
96
उक्त स्थिति पर आयुक्त महोदय ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महोबा को संबंधित अध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए तथा शिक्षण व्यवस्था में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने को कहा।
93
विद्यालय में विद्युत आपूर्ति बाधित थी, पंखे एवं बल्ब निष्क्रिय पाए गए तथा भवन की दीवारों में दरारें पाई गईं, जो सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति को प्रश्नचिन्हित करता है।
87
प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया कि वह मिड-डे-मील व्यवस्था देखने गई थीं। शिक्षण पद्धति (Teaching Method) के संबंध में पूछे जाने पर वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं। कक्षा-1 में सहायक अध्यापिका श्रीमती रजनी सिंह अपने बच्चे के साथ उपस्थित थीं तथा छात्र अव्यवस्थित पाए गए।
82
प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया में कक्षा-4 में कोई अध्यापक उपस्थित नहीं मिला। ब्लैकबोर्ड पर 09 फरवरी, 2026 की तिथि अंकित थी, जिससे नियमित शिक्षण कार्य में लापरवाही परिलक्षित हुई। कई छात्र बिना ड्रेस, बैग एवं जूतों के उपस्थित पाए गए।
79
आज 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा इस बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए संवेदनशील एवं प्रभावी सहयोग सुनिश्चित करना है। #WorldCancerDay
1
1
2
164
दिनांक 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार, पद्मश्री श्री उमाशंकर पांडे एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे. रीभा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
1
84
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ आयुक्त श्री अजीत कुमार, पद्मश्री श्री उमाशंकर पांडे एवं जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
1
24
16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस
56
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 📅 18 जनवरी 2026 आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री अजीत कुमार द्वारा विधानसभा क्षेत्र तिन्दवारी के अंतर्गत 5 बूथों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 के तहत किया गया।
1
65
🔍 निरीक्षण किए गए बूथ— ▪️ उ.प्रा. विद्यालय, पैलानी ▪️ प्रा. विद्यालय, क्योटरा डेरा ▪️ उ.प्रा. विद्यालय, जसपुरा ▪️ मधुसूदनदास इंटर कॉलेज, जसपुरा ▪️ प्रा. विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), पपरेन्दा
1
23
2
8
4,695
📍चित्रकूट | 18.08.2025 आयुक्त श्री अजीत कुमार व पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राजेश एस ने तहसील दिवस राजापुर में प्रतिभाग कर शिकायतों का निस्तारण कराया। औचक निरीक्षण में सहकारी समितियों व CHC पहाड़ी में लापरवाही पर कड़े निर्देश दिए। #GoodGovernance #UP
1
15
438
📍 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, हरदौली (जनपद बाँदा) दिनांक 05.08.2025 को आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल श्री अजीत कुमार द्वारा विद्यालय में व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण एवं छात्रों से संवाद। #UPGovt #बाँदा #शिक्षा
1
3
216
👦 छात्रों से संवाद कर जाना – ✅ यूनिफॉर्म व पुस्तकें उपलब्ध ❌ जूते-मोजे का वितरण लंबित 🍱 नाश्ता, दोपहर व रात्रि भोजन नियमित 🧼 परिसर, शौचालय, CCTV कार्यशील पाए गए #छात्रहित #स्कूल_निरीक्षण
1
21
आज 29.07.2025 को राठ, हमीरपुर में जल संचयन, वृक्षारोपण व सड़क सुरक्षा पर जनजागरूकता गोष्ठी हुई। पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सराहनीय रही। आओ, जल बचाएं, वृक्ष लगाएं, नियमों का पालन कर सुरक्षित समाज बनाएं। #जलसंचयन #वृक्षारोपण #सड़कसुरक्षा
1
7
221