माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने लोक भवन, हैदराबाद में तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की।
@atahasnain53
Hon’ble Governor Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd) called on the Hon’ble Governor of Telangana, Shri Shiv Pratap Shukla, at Lok Bhavan, Hyderabad.
@atahasnain53
समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह पर्व हमें सत्य, नैतिकता एवं सदाचार के मूल्यों को आत्मसात करने तथा सामाजिक समरसता और पारस्परिक सद्भाव को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।
आइए, इस शुभ अवसर पर हम अपने अंतःकरण को सत्य, प्रेम और करुणा के प्रकाश से आलोकित करने, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने तथा जरूरतमंदों के जीवन में आशा और खुशियों का उजाला फैलाने का संकल्प लें।
यह दीपोत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सौभाग्य का संचार करे।
@atahasnain53 #Deepavali
Heartfelt greetings and warm wishes to the people of Bihar and the entire nation on the auspicious occasion of Deepawali.
This festival inspires us to uphold the values of truth, morality and righteousness, and to strengthen social harmony and mutual goodwill.
Let us resolve to illuminate our hearts with truth, love and compassion, celebrate a safe and pollution-free Deepawali, and bring hope and happiness to the lives of the underprivileged and those in need.
May this festival of lights bring peace, prosperity, happiness and good fortune to all.
@atahasnain53 #Deepavali
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने पावापुरी में भगवान महावीर स्वामी के 2552वें निर्वाण महोत्सव में भाग लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जैन धर्म की अहिंसा, करुणा, अनेकांतवाद, अपरिग्रह, संयम और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता जैसी शिक्षाएँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने बिहार की धार्मिक सद्भावना और विविधता में एकता की सराहना की।
@atahasnain53
Hon’ble Governor Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd) participated in the 2552nd Nirvana Mahotsav of Lord Mahavir at Pawapuri.
On the occasion, he highlighted the enduring relevance of Jainism’s timeless teachings of non-violence, compassion, Anekantavada, non-possession, self-restraint and sensitivity towards nature. He also appreciated Bihar’s rich tradition of religious harmony and unity in diversity.
@atahasnain53
3
426
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बनियापुर, छपरा में नवनिर्मित ‘खेल सम्मान भवन’ का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि यह खेल आधारभूत संरचना क्षेत्र के युवाओं को बेहतर सुविधाएँ और अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बनियापुर से निकली खेल प्रतिभाएँ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करेंगी।
@atahasnain53
The Hon’ble Governor, Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd), inaugurated the newly constructed ‘Khel Samman Bhawan’ at Baniyapur, Saran.
On the occasion, he highlighted the vital role of sports in guiding youth, fostering social cohesion and contributing to nation-building. He observed that the sports infrastructure would provide young people in the region with state-of-the-art facilities and opportunities to nurture their talent. He further noted that the facility could pave the way for young athletes from Baniyapur to excel at national and international levels, bringing laurels to Bihar.
@atahasnain53
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) से माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बिहार लोक भवन, पटना में शिष्टाचार मुलाकात की।
@atahasnain53
Hon’ble Chief Minister Shri Samrat Chaudhary paid a courtesy call on Hon’ble Governor Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd) at Bihar Lok Bhavan, Patna.
@atahasnain53
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने जानकी मंदिर, पुनौरा धाम, सीतामढ़ी का परिभ्रमण किया और माँ सीता की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ सीता का जीवन त्याग, साहस, स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। पुनौरा धाम का विकास धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने, रामायण सर्किट को विकसित करने, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने मंदिर परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा, श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन और बेहतर प्रबंधन पर विशेष बल दिया।
@atahasnain53
Hon’ble Governor, Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd) visited the Janaki Temple at Punaura Dham, Sitamarhi, and offered prayers to Maa Sita.
He said that Maa Sita’s life continues to inspire generations with the ideals of courage, sacrifice, dignity and devotion to duty. He emphasised that the development of Punaura Dham would strengthen the Ramayana Circuit, promote religious and cultural tourism, deepen India-Nepal cultural ties and generate employment opportunities for local communities. He also stressed the importance of cleanliness, security, convenient access for devotees and effective management of the temple complex.
@atahasnain53
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने डॉ॰ महाचन्द्र प्रसाद सिंह बी॰एड॰ कॉलेज, मुजफ्फरपुर में नवनिर्मित अतिथिगृह एवं वातानुकूलित सभागार का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विकसित बिहार @2047 का निर्माण आवश्यक है। इसके लिए उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध एवं नवाचार, कौशल विकास, निवेश और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक पुस्तकालयों तथा जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास लक्ष्यों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने पर विशेष बल दिया।
@atahasnain53
Hon’ble Governor Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd) inaugurated the newly constructed Guest House and state-of-the-art air-conditioned auditorium at Dr. Mahachandra Prasad Singh B.Ed. College, Muzaffarpur.
Addressing the gathering, he emphasized that the vision of Viksit Bharat @2047 must be driven by Viksit Bihar @2047, with a focus on quality higher education, research, innovation, skill development and industrial growth. He also highlighted the role of Artificial Intelligence and the importance of raising awareness among students about climate change, environmental protection and the Sustainable Development Goals (SDGs).
@atahasnain53
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बापू सभागार, पटना में आयोजित पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2026 के समापन समारोह में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 का लक्ष्य विकसित बिहार @2047 से ही साकार होगा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवाद, बहस, विचारों का आदान-प्रदान और असहमति का सम्मान जरूरी है। उन्होंने युवाओं की संसदीय एवं संवैधानिक विषयों पर चर्चा की सराहना करते हुए आगामी युवा संसद में सतत विकास लक्ष्यों, बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन, कचरा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन को शामिल करने का सुझाव दिया।
@atahasnain53
Hon’ble Governor Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd) attended the valedictory ceremony of the Pataliputra National Youth Parliament 2026 at Bapu Sabhagar, Patna.
He emphasised that the vision of Viksit Bharat @2047 can be realised through Viksit Bihar @2047. Highlighting the importance of dialogue, debate, exchange of ideas and respect for dissent in strengthening democracy, he appreciated the youth participants’ discussions on parliamentary procedures and constitutional values.
He also suggested that future editions of the Youth Parliament include the Sustainable Development Goals (SDGs), flood and disaster management, waste management and climate change.
@atahasnain53
Deeply saddened to learn of the passing of Shri R.K. Sinha Ji, former Member of the Rajya Sabha and a senior political leader associated with the Bharatiya Jana Sangh and BJP.
He was an accomplished journalist, industrialist, and the founder of SIS, a leading private security company. His demise is an irreparable loss to the political and social spheres.
My heartfelt condolences to his family, well-wishers and admirers. May the departed soul attain salvation.
@atahasnain53
राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं जनसंघ व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री आर॰के॰ सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे एक कुशल पत्रकार, उद्योगपति तथा निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस के संस्थापक थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिजनों, शुभचिंतकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को मुक्ति प्रदान करें।
@atahasnain53
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ सोशल साइंस इंस्टीट्यूशंस के 25वें वार्षिक सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लिया।
इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देने में सामाजिक विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने बिहार की प्रमुख चुनौतियों के समाधान के लिए अनुसंधान एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ’’विकसित भारत @2047’’ का लक्ष्य, ‘‘विकसित बिहार @2047’’ की मजबूत नींव पर ही साकार हो सकता है।
@atahasnain53
Hon’ble Governor, Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd) graced the valedictory session of the 25th Annual Conference of the Indian Association of Social Science Institutions at Nalanda University, Rajgir.
In his address, he underscored the vital role of social sciences in strengthening national security, enhancing disaster resilience and promoting inclusive development. He also called for greater research collaboration to address Bihar’s key challenges, emphasising that Viksit Bharat@ 2047 must be underpinned by Viksit Bihar@ 2047.
@atahasnain53




























































