
#PIB का आधिकारिक हिंदी अकाउंट, भारत सरकार से संबंधित जानकारी अंग्रेजी में पाने के लिए फॉलो करें- @PIB_India और तथ्य जांच के लिए @PIBFactCheck
New Delhi
Joined January 2015
- Tweets161K
- Following138
- Followers546K
- Likes5
शिल्प समागम मेला 2026
🔸दिल्ली हाट में कुल बिक्री 73.49 लाख रुपये के पार, कारीगरों के उत्पादों को मिल रही लोगों की सराहना
▶️‘प्रकाश और परंपरा, ज्योति से ज्योति जलाएँ’ विषय पर आयोजित इस मेले में सात विशेष क्षेत्रों के माध्यम से पारंपरिक शिल्पकला और सांस्कृतिक विरासत को एक साथ प्रस्तुत किया गया है।
▶️मेले में 130 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, पारंपरिक वस्त्र, दीपक, त्योहारों की सजावट से जुड़ी वस्तुएं, घर की साज-सज्जा के सामान और अन्य स्वदेशी उत्पादों की विविध श्रृंखला प्रदर्शित की गई है।
विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai…
@MSJEGOI
2,080
📢 काशी तमिल संगमम 5.0 के लिए पंजीकरण शुरू
काशी और तमिलनाडु को जोड़ने वाली, भारत की साझा विरासत के इस उत्सव में शामिल हों ✨
🗓️ 28 नवंबर – 12 दिसंबर 2026
⏳ पंजीकरण की अंतिम तिथि: 13 नवंबर 2026
🔗 अभी पंजीकरण करें: kashitamil.iitm.ac.in/regist…
#KashiTamilSangamam5 #KTS5 @EduMinOfIndia
@KTSangamam
1
2,265
▪️ केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री @sarbanandsonwal ने विशाखापत्तनम बंदरगाह में 710 मीटर लंबे नए वॉटरफ्रंट प्रोमेनेड को जनता को समर्पित किया और चार नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
▪️ लगभग ₹19 करोड़ की लागत से बने इस प्रोमेनेड में वॉकिंग ट्रैक, दो व्यू डेक, पार्क, सार्वजनिक प्लाजा, बच्चों के खेलने का क्षेत्र और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं हैं। यह करीब 5.5 एकड़ क्षेत्र में फैला है।
▪️ नई परियोजनाओं से लगभग 500 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
▪️ ये पहल बंदरगाह के आधुनिकीकरण, पर्यावरणीय स्थिरता और स्थानीय लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai…
@shipmin_india
4
2,536
स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26
➣ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26' में भारत के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया।
➣ स्वच्छता सर्वेक्षण 2025–26 के परिणाम शहरी भारत में एक मजबूत सकारात्मक बदलाव को दर्शाते हैं जिसमें 350 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों ने अपनी स्थिति में 500 से ज्यादा रैंक का सुधार किया है।
विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai…
@MoHUA_India
2
2,391
▪️प्रधानमंत्री @narendramodi के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री @AmitShah के मार्गदर्शन में भारत सरकार ने अपनी वीजा व्यवस्था को सरल बनाया है।
▪️सरकार ने मुख्य वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर 9 और उप-श्रेणियों की संख्या 49 से घटाकर 23 कर दी है।
▪️ सभी 23 वीजा उप-श्रेणियों के आवेदन फॉर्म में भरे जाने वाले कॉलम 65%-70% तक कम किए गए हैं, जिससे आवेदन प्रक्रिया अधिक आसान और आवेदक-अनुकूल होगी।
▪️ विजिटर, मेडिकल, स्टूडेंट और बिजनेस वीजा श्रेणियों को अधिक स्पष्ट और उद्देश्य-आधारित बनाया गया है। इससे विदेशी पर्यटकों, मरीजों, छात्रों, शोधकर्ताओं, निवेशकों और व्यावसायिक पेशेवरों को सुविधा मिलेगी।
▪️ इन बदलावों का उद्देश्य भारत में वैध यात्रा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा वीजा प्रक्रिया को अधिक सरल और प्रभावी बनाना है।
विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai…
@PMOIndia @HMOIndia
3
2,360
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कल संसद भवन परिसर में आईपीएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह के साथ बातचीत की।
◾️उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक सशक्त और अधिक समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रभावी संस्थाओं और नागरिकों की आकांक्षाओं और चिंताओं के प्रति संवेदनशील लोक सेवकों की आवश्यकता है।
◾️रेखांकित किया कि पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखना चाहिए, नियमित रूप से लोगों के साथ संवाद करना चाहिए और उनकी आवश्यकताओं और चुनौतियों की गहरी समझ विकसित करनी चाहिए।
▶️pib.gov.in/PressReleasePage.…
संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में संसद के अध्ययन दौरे पर आए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 78वें आरआर बैच (2025 बैच) के अधिकारियों के साथ संवाद किया।
भारत की संसद और संसदीय प्रणाली हमारे लोकतंत्र की गौरवशाली पहचान हैं। संविधान विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के दायित्वों को निर्धारित करते हुए न्याय, समानता और बंधुता पर आधारित शासन व्यवस्था का मार्गदर्शन करता है। कानून और नीतियों की वास्तविक सार्थकता उनके प्रभावी क्रियान्वयन में निहित होती है, जिसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों पर होती है। युवा अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संवेदनशीलता, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कानून का उद्देश्य केवल व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और गरिमा की रक्षा करना भी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सुरक्षा का विश्वास पहुँचाना ही लोकसेवा की वास्तविक कसौटी है। पुलिस सेवा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी भी एक सकारात्मक परिवर्तन है।
मुझे विश्वास है कि ये युवा अधिकारी अपनी निष्ठा, दक्षता और मानवीय दृष्टिकोण से राष्ट्रसेवा करते हुए सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करेंगे।
@LBSNAA_Official
5
2,258
भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने कल, 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए।
◾️इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि किसी एक संस्था के अकेले के प्रयासों से स्वच्छता के लक्ष्यों को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। इसके लिए हर नागरिक, हर घर, हर समुदाय और हर शहर की सहभागिता आवश्यक है।
◾️उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता केवल सार्वजनिक स्थानों की सुंदर स्थिति का प्रश्न नहीं है। यह हमारे स्वास्थ्य, सामाजिक संवेदनशीलता और प्रशासनिक उत्तरदायित्व का भी परिचायक है। यह हमारे घरेलू व्यवहार एवं आदतों का भी द्योतक होता है।
विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.…
@rashtrapatibhvn
बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों की पहली बैठक में कोलंबो में सर्वसम्मति से संयुक्त मंत्रिस्तरीय वक्तव्य लागू होने के साथ ही भारत ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य साझेदारी को मजबूती दी
▪️ कोलंबो में बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों की पहली बैठक में सर्वसम्मति से संयुक्त मंत्रिस्तरीय वक्तव्य अपनाया गया। साथ ही, सार्वजनिक स्वास्थ्य पर बिम्सटेक की संशोधित कार्य योजना (2026-2030) को भी मंजूरी दी गई।
▪️ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री @JPNadda ने बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल स्वास्थ्य तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत की विशेषज्ञता बिम्सटेक देशों के साथ साझा करने की पेशकश की।
विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai…
@MoHFW_INDIA
#BIMSTEC #HealthCooperation
2
2,447
पीआईबी हिंदी retweeted
अपेक्षन्ते न च स्नेहं न पात्रं न दशान्तरम्।
सदा लोकहिते युक्ता रत्नदीपा इवोत्तमाः।।
💠गुजरात के एकता नगर में ‘भारत पर्व 2026’ के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता हुई प्रदर्शित
💠प्रधानमंत्री @narendramodi ने 30 अक्टूबर, 2026 को किया उद्घाटन; ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम के अंतर्गत यह उत्सव 15 नवंबर, 2026 तक जारी रहेगा
💠राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्वदेशी कला रूपों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन
विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai…
@tourismgoi #EktaNagar #EkBharatShresthBharat #BharatParva2026
▪️बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों की पहली बैठक में कोलंबो में सर्वसम्मति से संयुक्त मंत्रिस्तरीय वक्तव्य लागू होने के साथ ही भारत ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य साझेदारी को मजबूती दी
▪️केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री @JPNadda ने ऐतिहासिक बैठक में भारत की भागीदारी का नेतृत्व किया; बिम्सटेक देशों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य पर संशोधित कार्य योजना (2026-2030) को लागू किया
▪️भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य सेवा साझेदारी को मजबूत किया; लगभग 5.28 मिलियन अमरीकी डालर की भारतीय अनुदान सहायता के तहत 100 अतिरिक्त एम्बुलेंस के लिए समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान
🔗pib.gov.in/PressReleaseDetai…
@MoHFW_INDIA #BIMSTEC
प्रधानमंत्री @narendramodi 13-14 नवंबर को करेंगे कर्नाटक और गुजरात का दौरा
◾️ बेंगलुरु में ₹15,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ करेंगे।
◾️ बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे।
◾️ मंगलुरु में भारत के सबसे बड़े भूमिगत LPG भंडारण केंद्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
◾️ चार पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन और बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
◾️ मैसूरु में भारत के पहले LED डोम तारामंडल का उद्घाटन करेंगे।
◾️ गुजरात के बनासकांठा में अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।
अधिक जानकारी के लिए पढ़िए: pib.gov.in/PressReleaseDetai…
@PMOIndia
2
3,245
भारत और नॉर्वे ने सतत निर्माण के लिए औद्योगिक अपशिष्ट को संसाधनों में बदलने हेतु संयुक्त प्रौद्योगिकियों की संभावनाओं पर चर्चा की
▪️ सीएसआईआर ने सिंटेफ और नॉर्वे की अनुसंधान परिषद के सहयोग से 10 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘सीमेंट एवं निर्माण क्षेत्र में अपशिष्ट से संसाधन समाधान’ विषय पर भारत-नॉर्वे संवाद का आयोजन किया।
▪️संवाद में निर्माण एवं विध्वंस (C&D) अपशिष्ट, इस्पात स्लैग, फ्लाई ऐश, रेड मड और अन्य औद्योगिक अवशेषों के पुनः उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai…
@IndiaDST
2
3,169
🚧 टोल प्लाजा पर दुर्व्यवहार के खिलाफ NHAI की सख्त कार्रवाई!
◾️ बिजवासन टोल प्लाजा पर सड़क उपयोगकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले में NHAI ने मेसर्स रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स पर ₹15 लाख का जुर्माना लगाया है।
◾️ एजेंसी को एक महीने तक @NHAI_Official के किसी भी मौजूदा या भविष्य के टेंडर में भाग लेने से रोक दिया गया है।
◾️ एजेंसी को 14 नवंबर 2026 तक टोल प्लाजा का काम नई एजेंसी को सौंपने का निर्देश दिया गया है।
◾️ साथ ही, एजेंसी और उसके मालिकों/निदेशकों को एक साल तक भविष्य के टेंडर में भाग लेने से रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
@MORTHIndia
1
2,709
▶️डीजीएफटी ने घरेलू रीसाइक्लिंग और महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए लिथियम-आयन बैटरी की ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया
▶️इस कदम का उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करना, बैटरी रीसाइक्लिंग क्षमता को सुदृढ़ करना और आयात पर निर्भरता कम करना है
▶️यह उपाय महत्वपूर्ण खनिजों की रीसाइक्लिंग के लिए सरकार की 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना का पूरक होगा
विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai…
@DoC_GoI
केंद्रीय मंत्री @DrJitendraSingh इटली के लिए रवाना; यूरोप के साथ भारत के वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करने के लिए 3 दिवसीय दौरे पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
🔸इस यात्रा का उद्देश्य यूरोप के साथ भारत के वैज्ञानिक जुड़ाव को मजबूत करना तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को आगे बढ़ाना है।
🔸12 नवंबर को रोम में आयोजित होने वाला दूसरा भारत-इटली विज्ञान एवं नवाचार संवाद 2026 दोनों देशों के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों, अनुसंधान, नवाचार क्षेत्र से जुड़े हितधारकों और प्रौद्योगिकी इनक्यूबेटर को एक मंच पर लाएगा।
विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai…
@IndiaDST
1
1
2,810
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी दी, 8.449 किलोमीटर लंबे मार्ग में 5 स्टेशन होंगे
➣ इस कॉरिडोर के आरंभ होने पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 71.878 किलोमीटर का सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क स्थापित हो जाएगा।
➣ नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के तहत नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर का विस्तार शहर के बुनियादी ढांचे के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह परियोजना नगर में मेट्रो रेल नेटवर्क में व्यापक विस्तार लाएगी।
विवरणः pib.gov.in/PressReleasePage.…
#CabinetDecisions
रक्षा मंत्रालय ने आईएनएस बेतवा पोत की सामान्य मरम्मत एवं पुनर्संचालन के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
➣ इस अनुबंध के तहत भारतीय नौसेना के ब्रह्मपुत्र श्रेणी के युद्धपोत आईएनएस बेतवा की प्रणोदन प्रणाली में व्यापक बदलाव किया जाएगा।
➣ इस परियोजना से जहाजों की मरम्मत एवं रखरखाव से जुड़े स्वदेशी औद्योगिक तंत्र की क्षमताएं और सुदृढ़ होंगी।
➣ इस परियोजना में 50 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की भागीदारी होने की उम्मीद है।
विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai…
@SpokespersonMoD
➣लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
➣ इस अवसर पर समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को लोकसभा सचिवालय द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रकाशित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जीवन-वृत्त पर आधारित पुस्तिका भी भेंट की गई।
विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.…
@ombirlakota

































