⚔️क्षत्रिय विजय सिंह⚔️5.2k(ARUN) (@VIJAYSINGH02095) header
⚔️क्षत्रिय विजय सिंह⚔️5.2k(ARUN) (@VIJAYSINGH02095) profile picture

Good be

Lko
Joined October 2025
Photo by ⚔️क्षत्रिय विजय सिंह⚔️5.2k(ARUN) (@VIJAYSINGH02095)Photo by ⚔️क्षत्रिय विजय सिंह⚔️5.2k(ARUN) (@VIJAYSINGH02095)Photo by ⚔️क्षत्रिय विजय सिंह⚔️5.2k(ARUN) (@VIJAYSINGH02095)Photo by ⚔️क्षत्रिय विजय सिंह⚔️5.2k(ARUN) (@VIJAYSINGH02095)Photo by ⚔️क्षत्रिय विजय सिंह⚔️5.2k(ARUN) (@VIJAYSINGH02095)Photo by ⚔️क्षत्रिय विजय सिंह⚔️5.2k(ARUN) (@VIJAYSINGH02095)Photo by ⚔️क्षत्रिय विजय सिंह⚔️5.2k(ARUN) (@VIJAYSINGH02095)Photo by ⚔️क्षत्रिय विजय सिंह⚔️5.2k(ARUN) (@VIJAYSINGH02095)Photo by ⚔️क्षत्रिय विजय सिंह⚔️5.2k(ARUN) (@VIJAYSINGH02095)Photo by ⚔️क्षत्रिय विजय सिंह⚔️5.2k(ARUN) (@VIJAYSINGH02095)
सवर्णों देश में सैकड़ों विधायक सांसद सब मौन UGC पे 75 से अधिक विधायक बिहार विधानसभा में,120 से अधिक विधायक उत्तर प्रदेश विधानसभा में,राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी सवर्ण समाज के कई विधायक,और लोकसभा में 125 से अधिक सांसद सवर्ण समाज से फिर भी सवाल यह है कि आख़िर सवर्ण समाज के जनप्रतिनिधि चुप क्यों हैं?UGC बिल जैसे गंभीर मुद्दे पर, जो सीधे छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा है! आज तक एक भी मज़बूत आवाज़ सामने क्यों नहीं आई? हमारे सामान्य वर्ग के बड़े नेता बृजभूषण शरण सिंह,धनंजय सिंह, राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), राजा भैया, आनंद मोहन, आशुतोष कुमार, गिरिराज सिंह, विवेक ठाकुर, राजीव प्रताप रूड़ी, विजय कुमार सिन्हा सहित इन सभी से सवर्ण समाज की ओर से स्पष्ट आग्रह है कि अब आगे आकर समाज और छात्रों के हित में आवाज़ उठाएँ। बिहार विधानसभा चुनाव में 75 से 100 तक सवर्ण समाज के विधायक जीतकर आए, लेकिन अपने ही समाज और छात्रों के मुद्दे पर आज तक एक भी मुखर स्वर नहीं उठा यह बेहद चिंताजनक है और आत्ममंथन का विषय भी। आज ज़रूरत है जागने की, सिर्फ़ चुनाव के समय नहीं, बल्कि समाज और भविष्य की लड़ाई में।
19
और बकरा ईद में क्या होता है जी 😜🤔🤔
1
1
26
अरे भो.. श्री अनैतिक सभी क़ानून तुरंत डिलीट करो ना
1
41
शुभ प्रभात मित्रों 🙏😄
16
12
27
332
शुभ रात्रि मित्रों 🙏😄
15
7
38
386
नेपाल के एक कसीनो में एक आदमी जुआ खेल रहा था। बदकिस्मती से, वह सब कुछ, अपनी पाई-पाई हार गया। निराशा की स्थिति में उसे शौच की इच्छा हुई और वह शौचालय की ओर गया। वहाँ देखा कि शौचालय का दरवाजा एक रुपये का सिक्का डालने पर खुलता है। वह परेशान दरवाजे के सामने खड़ा रहा। तभी एक दूसरे आदमी ने उसकी परेशानी देखी और उसे एक रुपये का सिक्का दिया। पराजित जुआरी कृतज्ञ था। उसने अपने उपकारकर्ता का नाम और पता नोट करने पर जोर दिया और उससे वादा किया कि, चाहे कुछ भी हो जाए, वह किसी न किसी दिन उसका कर्ज चुका देगा। दानकर्ता के जाने के बाद, जब उसने सिक्का दरवाजे के छेद में डालने की कोशिश की तो पाया कि, दरवाजा तो पहले से ही खुला हुआ था। संयोग से, उससे पहले जब कोई और वहाँ से निकला था, तो उसने पीछे दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं किया था और वह खुला रह गया था। खैर, जब जुआरी शौचालय से बाहर निकला और लॉबी में पहुँचा, तो उसके पास उधार लिया हुआ एक रुपया अभी भी था। आदतन, जुआरी ने वह रुपया दाव पर लगा दिया और चालीस रुपये जीत गया। उसकी किस्मत ने करवट बदली और उसी रात उसने न सिर्फ अपने हारे हुए एक लाख रुपये जीत लिए, बल्कि साढ़े पाँच लाख रुपये ऊपर से और भी जीत लिए। फिर वह जुआरी प्लेन से मुम्बई आ गया और उन पैसों से एक छोटा सा फास्ट फूड ठेला खोल लिया। किस्मत से उसकी छोटी सी दुकान खूब चली और कुछ ही दिनों में वह एक बड़े रेस्टोरेंट का मालिक बन गया। रेस्टोरेंट इतना सफल हुआ कि, कुछ ही सालों में उसने भारत के अन्य 15 बड़े शहरों वैसे ही रेस्टोरेंट खोल लिए और अगले कुछ और सालों में एक पाँच सितारा डीलक्स होटल भी खरीद लिया। फिर दो होटल, फिर तीन होटल, फिर विदेश में होटल खोल लिए। वृद्धावस्था में, एक बार उसने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में अपनी सफलता की कहानी सुनाते हुए अत्यंत भावुक स्वर में कहा, " मेरे साथ जो चमत्कार हुआ, वह एक आदमी की वजह से हुआ, सिर्फ एक आदमी की वजह से। अगर आज मैं उस आदमी से मिलूँ, तो मैं उसे सोने, हीरे-जवाहरातों से तौल दूँगा। " " उस आदमी को," ---एक डायरेक्टर ने कहा--- " जिसने आपको नेपाल के उस कसीनो में शौचालय में डालने के लिए एक रुपया दिया था ? " " नहीं, वह नहीं। मेरे पास तो उसका नाम-पता सब है। मैं तो उस आदमी को ढूँढ रहा हूँ जिसने शौचालय का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। "
2
27
2,575
ज़रा इस खौफनाक मंज़र की कल्पना कीजिए ट्रेन अपनी रफ्तार में है, सामने लाल सिग्नल है, और ट्रेन का लोको पायलट बेबसी से चीख रहा है कि इमरजेंसी ब्रेक काम नहीं कर रहे! अगले ही पल इंजन समेत ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से नीचे उतर जाते हैं। हमारी ट्रेनें बुलेट की रफ्तार से दौड़ रही हैं, लेकिन हकीकत की पटरियों पर उनके बेसिक 'इमरजेंसी ब्रेक' भी काम करना बंद कर चुके हैं। असम के गुवाहाटी के पास दिगारू स्टेशन पर मिजोरम जा रही कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस का पटरी से उतरना कोई सामान्य हादसा नहीं है, बल्कि यह हमारे उस 'विश्वस्तरीय' रेलवे सिस्टम का पर्दाफाश है जिसकी मार्केटिंग में दिन-रात एक किया जा रहा है। यह किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का दृश्य नहीं है, बल्कि हमारे देश की वह जमीनी हकीकत है जिसका सामना एक आम यात्री हर दिन अपनी जान हथेली पर रखकर करता है। हम 'कवच' (Kavach) जैसी एडवांस टक्कर-रोधी प्रणालियों के दावे करते नहीं थकते, लेकिन जब ट्रेन का बुनियादी ब्रेकिंग सिस्टम ही वक्त पर धोखा दे जाए, तो ऐसी कागजी आधुनिकता किस काम की? इस पूरी विडंबना का सबसे चिंताजनक पहलू हमारी सरकारी व्यवस्थाओं का रवैया है। डिब्बे पटरी से उतरते ही प्रशासन का पहला रिफ्लेक्स एक्शन यह नहीं होता कि इतनी बड़ी तकनीकी चूक आखिर हुई कैसे, बल्कि पूरी ऊर्जा यह साबित करने में झोंक दी जाती है कि राहत की बात है, कोई जनहानि नहीं हुई, सब सुरक्षित हैं। मानो सिस्टम यह कहना चाह रहा हो कि जब तक कोई बड़ी त्रासदी न हो जाए, तब तक ऐसी घटनाओं को 'सिस्टम का फेलियर' नहीं, बल्कि 'रूटीन मामला' ही माना जाएगा। रस्म-अदायगी के लिए एक जांच कमेटी का गठन कर दिया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट सरकारी दफ्तरों की धूल फांकेगी, और तब तक हम और आप किसी नई ट्रेन के डिरेल होने की खबर पर चर्चा कर रहे होंगे। आज जब कोई यात्री ट्रेन का टिकट खरीदता है, तो वह केवल अपनी मंज़िल तक पहुँचने का किराया नहीं देता, बल्कि वह सिस्टम की सुरक्षा गारंटी पर अपना भरोसा भी जताता है। लेकिन जब ऊपर से नीचे तक पूरा सिस्टम ही 'पटरी से उतरा' हुआ हो, तो यात्री सुरक्षा की उम्मीद आखिर किससे करे? एक तरफ हम रेलवे स्टेशनों को फाइव-स्टार रिसॉर्ट जैसा चमकाने का सपना बेच रहे हैं, और दूसरी तरफ पटरियों पर दौड़ती ट्रेनों को पूरी तरह 'राम भरोसे' छोड़ दिया गया है। असम का यह हादसा महज़ एक घटना नहीं, बल्कि एक वेक-अप कॉल है। यह चीख-चीख कर बता रहा है कि केवल नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने और चमकदार स्टेशनों पर सेल्फी पॉइंट बनाने से बुनियादी ढांचा मजबूत नहीं होता। असली विकास उस दिन माना जाएगा जब एक आम यात्री बिना किसी खौफ के अपनी सीट पर बैठकर यह यकीन कर सके कि वह सुरक्षित अपने घर पहुंचेगा। जब तक ज़िम्मेदारों की जवाबदेही तय नहीं होगी और 'सब चलता है' वाला रवैया नहीं बदलेगा, तब तक विकास के ये खोखले दावे यूं ही पटरी से उतरते रहेंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या हमारी व्यवस्था नींद से जागने के लिए किसी बहुत बड़ी जनहानि का इंतज़ार कर रही है, या फिर हम मान लें कि इस देश में आम आदमी की जान से ज्यादा सस्ती और कोई चीज़ नहीं है? #nonfollowers
33
मृत्यु भोज को लेकर रोज ब्राह्मणों को टार्गेट किया जाता है , हालांकि मृत्यभोज नाम की कोई रीति नहीं होती है मृत्यु से आरंभ हो कर 12 दिनों तक एक विशिष्ट श्राद्ध किया जाता है जिसमें मलिन षोडशी दस गातर दस दिवस में होते है उसमें ब्राह्मण भोजन इत्यादि वर्जित है एकादशाह के दिन मध्यम षोडशी श्राद्ध को भी ब्राह्मण भोजन नहीं करते बारहवें दिन उत्तम षोडशी श्राद्ध में ब्राह्मण भोजन करते है उसमें भी शास्त्र सम्मत करें तो भी कोई बड़ी बात नहीं है किंतु लोगो ने धन का प्रदर्शन करने के लिए एक इवेंट बना लिया ओर दोष ब्राह्मण को देते है ओर माओवादी कुत्तों ने षडयंत्र करते हुवे बच्चे बच्चे को ये घुट्टी दे दी कि सब ब्राह्मणों का किया हुआ है किन्तु सत्य कुछ ओर ही है मुश्किल से उस ब्राह्मण की दक्षिणा100 से 500 होती है इसमें भी लोगों के प्राण सुख जाते हैं या यू कहें तो कलेजा निकल जाता वो देने में लेकिन अग्नि कौन जलाता है (डोम) और उनकी मांग ही 11000 -21000 से शुरू होती बताओ किसका नुकसान होगा? मृत्यु भोज बंद होने से- दही दूध पनीर से किसका नुकसान होगा सब्जी बनती है- किसका नुकसान होगा खाना बनाने वाले होते हैं - किसका नुकसान होगा? टेंट लाइट कुर्सी लगते हैं - किसका नुकसान होगा? पट्टी पटीदार खाते हैं 100-200-300 - किसका नुकसान होगा? और तुम टार्गेट ब्राह्मणों को कर रहे? अबे बंद करना है कर कौन सा ब्राह्मण जबर्दस्ती तुमको कहने जाता है या पिस्टल माथे पर रख के कहता है कराने को? पूरा जीवन तुम जैसों को ब्राह्मण से कुंठा में बीत जाएगा 🕉️🚩
1
2
108
योगीजी चाहिए पर बैसाखी के सहारे वाले अब आगे सभी सरकार को बैसाखी थमा दो सवर्णो
1
1
1
6
245
सेना में 73%-91%आरक्षण होना चाहिए तभी देश में एकरूपता आ सकेगी l
1
7
2
42
615
संघ-बीजेपी को UGC पर अफसोस है या कुछ है तो यह भ्रम है। UGC आया फरवरी में। न अबतक सरकार इसको वापस लेने को कही है और न ही कुछ। जो भी रोक है वह सवर्णो के कोर्ट केस करने और कोर्ट के निर्णय से है। इसमें सरकार का कोई योगदान नहीं है। बल्कि UGC आया और लागू भी रहा 15 दिन तक। असल मे यह तो घोषित है कि सवर्ण भाजपा का बंधुआ मजदूर है कितना भी जुतियायो कही नहीं जाने वाला। इसलिए आईटी सेल से लेकर हर मूर्ख कार्यकर्ता UGC का विरोध करने वालों को देशद्रोही, हिन्दूद्रोही और जातिवादी बताने का कार्य करवाया गया। इसमें पार्टी के नेता तक शामिल रहे। और वह नेता भी जिसपर लोग अटूट विश्वास करते हैं- योगी आदित्यनाथ। जब UGC विरोध प्रदर्शन यूपी में हो रहा था तब योगीजी बोले कि विरोध करने वाले जातिवादी है। बात यह कि भाजपा-संघ सोचा 2 दिन का खेल है सब भूल जाएंगे और फिर से सवर्णों के द्वारा जय मोदी तय भागवत होने लगेगा। लेकिन ज्यों ज्यों दिन बीतते गया, UGC विरोधी और बढ़ते गए। इसी बीच बिहार बांकीपुर उपचुनाव जो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पारंपरिक सीट रही है विगत 30 वर्षो से वह सवर्णो बहुल है और वहाँ लोगों ने प्रशांत को जीता दिया। किला ढाह दिया। नतीजा यह हुआ कि देश मे पहली बार कोई सरकार सवर्णों के हित के लिए पदाधिकारी नियुक्त किए वह भी जिला स्तर पर। सरकार चाहती तो अब भी UGC वापस ले सकती थी लेकिन बात फिर वही कि सवर्ण जाएगा कहाँ? क्योंकि कई बार भाजपा के कई नेता कह चुका है, ब्राह्मण ससुर जाएगा कहाँ? साल के अंत आते आते MLC चुनाव हुआ। बिहार-यूपी ने सत्ताधारी पार्टी को L थमा दिया। बिहार में पटना शिक्षक स्नातक सीट जो भाजपा के कब्जे में लगातार 30 वर्षो से रही उसका किला ढाह दिया गया। RJD के डॉ संजीव सिंह(भूमिहार ब्राह्मण) को जीत दिला दिया क्योंकि डॉ सिंह एकमात्र नेता रहे जिन्होंने UGC का खुलकर विरोध किया। यूपी में वाराणसी जैसे क्षेत्र में सपा जीत गई(यद्यपि पिछली बार भी सपा जीती थी किन्तु इसबार पुनः होना पार्टी के लिए आश्चर्य ही है)। कई बैलेट पेपर में UGC ROLL BACK लिखकर बॉक्स में डाला गया। अब चूंकि साल के अंत तक भी UGC का गुस्सा सवर्णो के बीच से नहीं गया तो संघ-पार्टी-सरकार को लगा अब ज्यादा डैमेज हो चुका है। इसके लिए यूपी में आंतरिक सर्वे कराए गए। नतीजा यह निकला, सवर्ण इसबार सबक सिखाने को सोच रहा है। इसलिए संघ की ओर से कहा गया UGC समान रूप का कानून नहीं था। इसपर विचार होगा। केशव प्रसाद मौर्य पैसा देकर प्रयाग में ब्राह्मण सम्मेलन करवाया। लेकिन डैमेज कंट्रोल की जगह डैमेज ही हो गया। सम्मेलन में आए दो ब्राह्मण युवकों ने केशव से पूछा UGC पर कुछ बोलिए। क्यों लाया गया। उन युवकों को सभा से बाहर कर दिया गया। बीजेपी का एक पार्षद मिश्रा उन युवकों को थप्पड़ भी लगाया। विडीयो तक है इन सभी घटनाओं का। इससे लोगो मे और असंतोष बढ़ा। और प्रयाग के ही एक विधानक्षेत्र के विधायक ने पोस्ट लिखा कि यह तानशाही है। सवाल करने पर हिंसा किया गया। मतलब साफ़ है सवर्ण अब किसी कीमत पर बख्शने की मूड नहीं है। पहले आम लोग और अब चुनाव परिणाम देख नेता भी दबी जुबान विरोध कर रहे। बात यह है कि आप (सवर्ण) अपने अधिकार, सम्मान के लिए पार्टी नेता का तलवा चाटना छोड़िएगा तो जिला स्तर पर आपके हितों के लिए पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। केवल एक सीट बांकीपुर हरा दिया तो यह मिला। अभी MLC का परिणाम देखकर आगामी यूपी चुनाव के लिए EWS में राहत दी जायेगी। फी और उम्र को लेकर छूट दी जाएगी। तय है। क्योंकि आपने(सवर्णो) ऐसा करने पर विवश किया। जरा सोचिए आप बांकीपुर न हराते और MLC में जय मोदी करते तो क्या यह दो कार्य होता? नहीं। इसलिए दल-पार्टी गुलामी छोड़ स्व के लिए खड़ा होइए। मुसलमान टाइट करने के चक्कर मे आप सवर्ण टाइट हो रहे निलचट्टो और उसके सरकारों द्वारा इसपर विचार कीजिए। जब दलित-ओबीसी अपने फायदे के लिए वोट करता है, पार्टी अपने फायदे के लिए नियम-कानून लाती है, फिर सवर्ण अपना फायदा क्यों न देखे? देश सबके लिए है, मुसलमान से खतरा सबको है, सड़क बन रही है सबके लिए, बिजली सबके लिए, फिर सवर्ण एकतरफा ठेका क्यों ले? कोई होए नृप हमें(सवर्ण) हानि ही हानि।।
2
1
3
113
योगी आदित्यनाथ को इतना उदास कभी नहीं देखा ! आज तक न्यूज के अयोध्या पंचायत शो पर योगी जी का एक इंटरव्यू प्रसारित हुआ । इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने मुख्य तौर पर तीन बातें कहीं जो निम्नांकित हैं 1- अखिलेश SIR के खिलाफ नहीं बोलेंगे क्योंकि मुस्लिम वोट डेढ़ प्रतिशत बढ़ गया है और हिंदू वोट 1 करोड़ 27 लाख घट गया है । 2- इन 1 करोड़ 27 लाख में 55 लाख उन हिंदुओं का वोट रजिस्टर नहीं हुआ जो कि सरकारी योजनाओं में लाभार्थी हैं 3- हमने चुनाव आयोग मेमोरंडम भेजा है ये 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट जो पंचायत चुनाव की सूची में दर्ज है निर्वाचन आयोग की लिस्ट से क्यों गायब है ? योगी ने सीधे कहा कि ये साजिश किसने रची है ये पता चलना चाहिए (नोट- ये केंद्र के खिलाफ सीधा प्रश्न खड़ा किया गया है बीजेपी प्रवक्ता इसका जवाब नहीं दे पा रहे हैं) मैंने 6 महीने पहले अपने यूट्यूब वीडियो और फेसबुक लेखों में कहा कि UGC रेगुलेशन उस वक्त आए जब यूपी में SIR फाइनल स्टेज में चल रहा था । मेरी खुद कई बीजेपी कार्यकर्ताओं से बात हुई थी जो ब्राह्मण थे और उन्होंने बताया कि हमें पार्टी कोई फंड नहीं देती हम अपने जेब से पैसा देकर प्रिंट निकलवाकर SIR करवा रहे थे लेकिन जब UGC आया तो इतनी पीड़ा हुई और मनोबल टूटा कि हम काम छोड़कर बैठ गए । वही अधूरा काम है जिसकी पीड़ा अब योगी जी के मुख से सार्वजनिक मंच पर फूट पड़ी है ! इन्हीं कार्यकर्ताओं ने कहा था कि सपा वर्करों ने SIR का काम पहले ही पूरा कर लिया था । खैर... अब आगे क्या होगा ! कह नहीं सकते । मुझे तो अभी भी ये लगता है कि योगी जी गिरते परते किसी तरह बहुमत पा लेंगे क्योंकि अखिलेश यादव ने 2022 के जैसा राजभर, पटेल, मौर्य वाला जातीय गठबंधन के नेताओं वाला छाता तैयार नहीं किया है । लेकिन उनके पास एक दांव और भी है उस पर आगे चर्चा करेंगे । लड़ाई कठिन है और योगी को उदास देखकर हर हिंदूवादी को पीड़ा हो रही है । योगी की कोई गलती भी नहीं है गलती केंद्र की है लेकिन ये परिस्थिति ये सिखाती है कि उसूलों और आदर्शों पर राजनीति करने वाले नेताओं के साथ वही किया जाता है जो आज योगी आदित्यनाथ के साथ किया जा रहा है और देश के हर हिंदूवादी से मेरी अपील है कि इसके लिए असल जिम्मेदार मोदी को दंडित जरूर करना क्योंकि ये सारी परिस्थितियां पैदा उसी ने की है । एक भविष्यवाणी ये भी है कि अगर योगी यूपी में हार गए तो बीजेपी हिंदी बेल्ट में नेस्तनाबूत हो जाएगी । - दिलीप पाण्डेय
2
164
🙏 शुभ मंगल प्रभात 🌷 आपका दिवस आनन्ददायक मंगलमय हो 🪷
8
5
25
309