ED (@dir_ed) header
ED (@dir_ed) profile picture

Official Account of Enforcement Directorate (ED), Government of India.

New Delhi
Joined July 2014
ED, Gurugram has filed prosecution complaint against 41 entities including ADEL Landmarks Ltd. and former directors Hem Singh Bharana and Sumit Bharana under PMLA, 2002, for defrauding homebuyers. The Special Court has issued notices to all accused on November 3, 2026.
1
7
1
23
6,673
ED, Kolkata has provisionally attached immovable properties worth Rs. 2.78 Crore of Santanu Sinha Biswas, Ex-DCP and his family members / associates in the case of Sona Pappu & Others, lender PMLA, 2002. The attached properties include 3 flats located in Kolkata and land at Kandi, Murshidabad.
2
10
1
33
6,972
ईडी, बेंगलुरु ने क्रिप्टो टोकन डेरिवेटिव एवं वास्तविक विश्व परिसंपत्ति (आरडब्ल्यूए) टोकन से जुड़े बड़े पैमाने पर अनधिकृत सीमा-पार वित्तीय लेन-देन के मामले में फेमा, 1999 के अंतर्गत मेसर्स नेब्लियो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (“कॉइनडीसीएक्स”) तथा मेसर्स एक्सेलियम टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (“डेल्टा एक्सचेंज”) से जुड़े 3 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया।
26
26
10
121
31,936
प्रवर्तन निदेशालय, गुरुग्राम द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हरियाणा एवं पंजाब में 10 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई गुरुग्राम में अंकुश गोयल एवं अन्य साझेदारों के स्वामित्व वाले "द ठेका" के माध्यम से बिना होलोग्राम एवं ट्रैक एंड ट्रेस पट्टियों वाली विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले शराब सिंडिकेट के विरुद्ध की गई। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, बॉन्ड-टू-बॉन्ड आपूर्ति से संबंधित डिजिटल अभिलेख तथा 11 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई।
2
10
38
9,279
ईडी, श्रीनगर ने पीएमएलए, 2002 के तहत पीएमईजीपी ऋण धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में 10.63 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों (श्रीनगर एवं बांदीपोरा में स्थित भूमि एवं भवनों की 11 संपत्तियों) को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। इस मामले में फर्जी ऋणकर्ताओं, फर्जी बीजकों तथा जम्मू-कश्मीर बैंक की सुम्बल एवं गमुद गडखुद शाखाओं के भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से सार्वजनिक धन निकालने का षड्यंत्र रचा गया।
2
8
1
34
5,661
प्रवर्तन निदेशालय, चंडीगढ़ द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत दिनांक 04.11.2026 को मोगा से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, उनके परिवार एवं सहयोगियों से जुड़े 7 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई राजस्व अभिलेखों में कथित हेराफेरी एवं मुआवजे की राशि के अनुचित भुगतान से संबंधित मामले में की गई। उनके अस्पताल-सह-नशामुक्ति केंद्र सहित अन्य परिसरों पर की गई तलाशी के दौरान अपराध-संकेती दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा बेनामी संपत्तियों के कथित अधिग्रहण की ओर संकेत करने वाले साक्ष्य बरामद किए गए।
8
34
7,403
ED, Kolkata has filed a Supplementary Prosecution Complaint against Kuldeep Rai Sharma, EX- MP, A & N Islands and 13 more persons and entities in the Andaman Nicobar State Cooperative Bank (ANSCBL) fraud on 06.11.2026 before the Hon’ble Special Court under PMLA in Port Blair. With this, the total number of accused persons in the case stands at 52. ED has so far attached properties worth about Rs. 326.91 Crore in this case and arrested 3 accused persons including Kuldeep Rai Sharma.
3
20
63
11,786
ED, Kolkata has issued a Provisional Attachment Order (PAO) dated 05.11.2026 under the provisions of PMLA, 2002, attaching 35 immovable properties and 05 movable properties worth Rs 121.35 crore (approx.) in the Andaman & Nicobar State Co-operative Bank (ANSCBL) fraud case. The attached assets include land parcels, a hotel, two semi-submarine tourist vessels and bank balances lying in three bank accounts. The total attachment in the case now stands at Rs. 326.91 crore.
3
16
56
11,655
ईडी, कोच्चि ने भारत लजना मल्टी स्टेट हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (बीएलएमएसएचसीएस) तथा इसके संस्थापक आर. प्रेमकुमार से संबंधित मामले में सार्वजनिक निधियों के गबन एवं धन शोधन के माध्यम से व्यक्तिगत और पारिवारिक परिसंपत्तियाँ अर्जित करने के आरोपों के संबंध में पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत दिनांक 04.11.2026 को केरल एवं चेन्नई स्थित 12 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान ₹103 करोड़ मूल्य की परिसंपत्तियाँ जब्त/फ्रीज की गईं।
4
15
1
41
7,996
ईडी, हैदराबाद ने एपीपीएससी समूह-I मुख्य परीक्षा मूल्यांकन घोटाले के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के अंतर्गत दिनांक 04.11.2026 को हैदराबाद, सिकंदराबाद एवं गुंटूर स्थित 7 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य धन शोधन नेटवर्क का पता लगाना तथा महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र करना था। तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए।
2
15
1
32
11,029
ईडी, चेन्नई ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत दिनांक 30.10.2026 को रोशन फियाज एवं अम्मार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), चेन्नई द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
1
10
30
7,781
ईडी, मुंबई ने असलम अब्दुल रहमान पटनी एवं अन्य के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, आपराधिक न्यासभंग, जालसाजी एवं जाली दस्तावेजों के उपयोग से संबंधित मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य की बैंक खातों में जमा राशि सहित चल एवं अचल संपत्तियों (सलीम फ्रूट की पत्नी शाजिया सलीम इकबाल कुरैशी के नाम पर दर्ज लंबट बिल्डिंग) को अनंतिम रूप से कुर्क किया है।
2
17
1
49
7,405
ईडी, मुंबई ने मेसर्स एपीएस वेल्थ वेंचर्स एलएलपी द्वारा संचालित धोखाधड़ीपूर्ण निवेश योजनाओं के संबंध में पीएमएलए, 2002 के तहत दिनांक 02.11.2026 को अविनाश अर्जुन राठौड़ को गिरफ्तार किया है। माननीय विशेष न्यायालय, मुंबई ने आरोपी को दिनांक 04 नवंबर 2026 तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।
1
14
37
7,653
ईडी, चेन्नई ने मेसर्स पैन इंडिया क्रिप्टो करेंसी (हैशपे) के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत दिनांक 30.10.2026 को लगभग 14.16 करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों/परिसंपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है तथा माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), पुडुचेरी के समक्ष अभियोजन शिकायत दाखिल की है। हैशपे द्वारा धोखाधड़ीपूर्ण क्रिप्टोकरेंसी आधारित निवेश योजना संचालित की जा रही थी, जिसमें प्रतिदिन 1% प्रतिफल, निवेश की राशि का तीन गुना तक रिटर्न, रेफरल कमीशन तथा लग्जरी कारों एवं विदेश यात्राओं जैसे पुरस्कार देने का प्रलोभन दिया गया था।
10
26
3
99
20,001
ईडी, हैदराबाद ने संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाने वाले फर्जी कॉल सेंटर घोटाले के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत चार प्रमुख आरोपियों हर्षिल नयनभाई रावल, जसवंत सिंह, चेतन मुंजाल एवं प्रणव पिठाड़िया को गिरफ्तार किया है। माननीय विशेष न्यायालय, नामपल्ली ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
3
19
49
6,235
ईडी, बेंगलुरु ने संयुक्त विकास समझौते के तहत भूमि मालिक, मकान खरीदारों एवं वित्तीय संस्थानों के साथ धोखाधड़ी से संबंधित मामले में मेसर्स आर्यन होमटेक प्राइवेट लिमिटेड तथा इसके निदेशकों, भरत रेड्डी एवं रश्मि भरत रेड्डी से जुड़े तीन परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए।
8
22
5,100
ईडी, चेन्नई ने मेसर्स नियोमैक्स प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध धन शोधन के मामले में 238.90 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां (जिनका बाजार मूल्य 800 करोड़ रुपये से अधिक है) सफलतापूर्वक निवेशकों को वापस की हैं। कंपनी ने रियल एस्टेट परियोजनाओं में 30% तक उच्च प्रतिफल का प्रलोभन देकर अनेक निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की तथा बाद में भुगतान में चूक की। मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने निर्देश दिया कि कुर्क की गई संपत्तियों को उसकी निगरानी में बेचकर प्राप्त राशि सीधे पीड़ित निवेशकों में वितरित की जाए।
2
16
51
10,762
ईडी, विशाखापत्तनम ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत दिल्ली एवं कोलकाता स्थित 07 परिसरों पर जाली दस्तावेजों के आधार पर अनुकूलित सॉफ्टवेयर के आयात के भुगतान की आड़ में भारत से बाहर अवैध रूप से धनराशि अंतरित किए जाने के मामले में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 47 लाख रुपये की बेहिसाबी/अस्पष्ट नकदी तथा 5,900 अमेरिकी डॉलर, 2,200 यूएई दिरहम और 5,600 चीनी युआन की विदेशी मुद्रा जब्त की गई। साथ ही, अपराध की आय के शोधन एवं शेल संस्थाओं के माध्यम से उसे भारत से बाहर अंतरित किए जाने के साक्ष्य वाले आपत्तिजनक दस्तावेज, संपत्ति संबंधी कागजात एवं डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए।
14
30
6,058
ईडी, बेंगलुरु ने नकली दवाओं के कारोबार से संबंधित मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत बेंगलुरु स्थित 5 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान वीरश कुमार के बैंक खातों में जमा 9 लाख रुपये की राशि फ्रीज की गई तथा डिजिटल उपकरण एवं आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।
2
14
31
11,548